फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेलिक्स ने जीता 14 वां पदक, बोल्ट और ओट्टी की बराबरी की 

Fri, 11 Aug 2017 09:38 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
एलिसन फेलिक्स - फोटो : IAAF
विज्ञापन
अमेरिकी धावक एलिसन फेलिक्स ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल करने के साथ अपने पदकों की संख्या 14 कर ली है। ऐसा करने के साथ ही फेलिक्स ने जमैका के धावक उसेन बोल्ट और मर्लिन ओट्टी की बराबरी कर ली है।   
विज्ञापन


कुल 14 पदकों में से फेलिक्स ने 9 स्वर्ण पदक जीते हैं। ओलंपिक में फेलिक्स ने छह स्वर्ण के साथ कुल नौ पदक जीते हैं। फेलिक्स विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद कहा कि वह अपने प्रदर्शन से निराश हैं। वह अगली बार इसमें स्वर्ण पदक जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।  

उसेन बोल्ट के पास विश्व चैंपियनशिप में पदकों की संख्या बढ़ाने का मौका है। उन्हें चार गुणा 100 मीटर रिले में भाग लेना है। हालंकि फेलिक्स के पास उनसे आगे जाने का मौका है। फेलिक्स को अभी चार गुणा 100 रिले दौड़ में भाग लेना है। इसके अलावा चार गुणा 400 टीम रिले दौड़ में भी वह पदक जीत सकती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें