फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डालियाह ने तोड़ा 16 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड, यूएस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रचा इतिहास

Tue, 30 Jul 2019 07:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डालियाह मोहम्मद - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिकी एथलीट डालियाह मोहम्मद ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में 16 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड बना डाला। ओलंपिक चैंपियन 29 वर्षीय डालियाह यूएस नेशनल चैंपियनशिप के अंतिम दिन 52.20 सेकंड के समय के साथ न सिर्फ विजेता बनीं बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया। उन्होंने रूस की यूलिया पेचोनकीना (52.34 सेकंड) के 2003 में बनाए गए रिकॉर्ड में 0.14 सेकंड का सुधार कर अपने नाम कर लिया। डालियाह ने चौथे लेन से शुरुआत की और सभी को पछाड़ते हुए चैंपियन बनीं। उन्नीस साल की सिडनी मैक्लॉलिन (52.88 सेकंड) दूसरे और एश्ले स्पेंसर (53.11 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहीं। डालियाह  का जन्म जमैका में हुआ था। बाद में वे परिजनों के साथ अमेरिका आ गईं और यहीं अपना करिअर बनाया। 

विज्ञापन


विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद डालियाह मोहम्मद ने कहा, 'मैं स्तब्ध हूं। मैं अभ्यास में कई बार इस समय में करीब पहुंची। मेरे कोच हमेशा कहते थे कि रिकॉर्ड बेहद करीब है। ऐसे कोई कारण नहीं है कि तुम इसे तोड़ न सको। मैं यह रिकॉर्ड हर हाल में बनाना चाहती थी। मैं जानती थी कि मुझे यह रिकॉर्ड बनाना है और खुद को साबित करना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें