फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजुम मुद्गिल ने मास्टर्स मीट में विश्व रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन किया

Mon, 29 Jul 2019 08:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंजुम मुद्गिल
विज्ञापन

अंजुम मुद्गिल ने 12वें सरदार सज्जन सिंह सेठी स्मारक मास्टर्स निशानेबाजी प्रतियोगिता में सोमवार को यहां पहले दिन महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में विश्व कप के फाइनल्स में बने रिकार्ड से बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन


यहां कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में आयोजित प्रतियोगिता के हर स्पर्धा में देश के शीर्ष 15 निशानेबाज भाग लेने के पात्र है। तोक्यो ओलंपिक 2020 का कोटा पहले ही हासिल कर चुकी विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज अंजुम ने यहां फाइनल्स में 253.9 अंक हासिल किया जबकि विश्व की शीर्ष खिलाड़ी अपूर्वी चंदेला ने 252.9 अंक हासिल किया।

मेहुली घोष अपूर्वी से 0.7 अंक पीछे रही। पश्चिम बंगाल की इस खिलाड़ी ने हालांकि जूनियर महिला फाइनल को 253 के स्कोर के साथ अपने नाम किया। इलावेनिल वलारिवन (252.4 अंक) ने इसमें रजत पदक हासिल किया। वायुसेना के रवि कुमार पुरूषों के 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा के विजेता बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें