फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली की डाइवर ने पानी की गहराई में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतनी देर बिना सांस लिए की स्विमिंग

Tue, 02 Oct 2018 09:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Alessia Zecchini
विज्ञापन

इटली की महिला डाइवर एलिसिया जेचिनी ने सबसे गहराई तक डाइविंग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 26 साल की एलिसिया ने बहामास के डींस ब्लू होल में डाइविंग कर 351 फीट अंदर तक स्वीमिंग की। यह हाइट एक फुटबॉल मैदान की लंबाई के बराबर है। यह रिकॉर्ड बनाने के लिए एलिसिया ने पानी के अंदर साढ़े तीन मिनट तक सांस रोके रखी। प्रशांत महासागर में बहामास आइलैंड के पास स्थित डींस ब्लू होल दुनिया का दूसरा सबसे गहरा होल है।

विज्ञापन


इसकी गहराई 663 फीट है। एलिसिया ने बहामास में डाइविंग चैंपियनशिप के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया। एलिसिया ने डाइविंग के पहले कुछ वक्त पानी की सतह पर बिताया और लंबी सांस ली। इसके बाद उन्होंने पानी के अंदर डाइव की। उन्होंने स्विम सूट को मोनोफिन से अटैच किया था। एलिसिया को एक रस्सी से सहारा दिया गया था। ताकि इमरजेंसी में मदद मिल सके। पानी के अंदर कई अन्य डाइवर उनकी मदद के लिए थे।

वे धीरे-धीरे पानी के अंदर नीचे की तरफ तैरती रहीं। जैसे-जैसे एलिसिया पानी के अंदर जा रहीं थीं, सूरज की रोशनी कम होती जा रही थी। वे पानी में बनाए 351 फीट गहरे प्लेटफाॅर्म तक पहुंची और वहां से वापस ऊपर की ओर तैरना शुरू किया। जैसे ही वे पानी की सतह पर पहुंचीं, टीम ने उनका स्वागत किया। इससे पहले, गहराई तक डाइविंग का रिकॉर्ड भी एलिसिया के नाम था। उन्होंने पिछले साल 347 फीट गहराई में स्वीमिंग की थी। एलिसिया ने 13 साल की उम्र से डाइविंग करना शुरू किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ रिकॉर्ड बनाने के बारे में सोच रही थी। इसके अलावा मेरे दिमाग में कुछ नहीं था। मैं अपनी इस डाइविंग से काफी खुश और संतुष्ट हूं। जब मैं 11 साल की थी, तब पहली बार स्वीमिंग पूल में उतरी थी। मैं समुद्र के भीतर और गहराइयों को नापना चाहती हूं। इसके लिए जल्द ही ट्रेनिंग शुरू करूंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें