यमन स्थित जिहादी संगठन अल-कायदा ने अपने मदाद न्यूज बुलेटिन में कहा है, 'बिन सलमान के नए दौर में मस्जिदों की जगह सिनेमाघरों ने ले ली है। उन्होंने इमामों से संबंधित पुस्तकों के स्थान पर पूर्व और पश्चिम के नास्तिकों ओर धर्मनिरपेक्षवादियों की बेतुकी बातों को जगह दी है तथा भ्रष्टाचार एवं नैतिक पतन के लिए द्वार को पूरी तरह खोल दिया है।'
बता दें कि जिहादी संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखने वाली अमेरिकी कंपनी साइट इंटेलीजेंस ग्रुप ने यह खबर उठाई है। अल-कायदा ने अपने बयान में कहा है कि बयान में यह भी कहा गया कि मक्का में इस्लाम की सबसे पवित्र स्थल पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के रॉयल रंबल प्रतियोगिता का आयोजन करना एक बेहद निंदनीय कृत्य है। बयान में कहा गया है कि मुस्लिम युवाओं और युवतियों के सामने रेसलर्स द्वारा अंग प्रदर्शन किया गया और उनमें से अधिकांश ने क्रॉस पहन रखा था।