वहीं, आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, 'खेल राष्ट्र के रूप में अपनी महत्वाकांक्षाओं को हासिल करने में सहायता के लिए हमने अतिरिक्त समितियां और नए आयोग स्थापित किए हैं। आईओए के लिए यह जरूरी है कि प्रत्येक समीक्षा के लिए एक कार्य बिंदू हों और वैश्विक टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से प्रक्रियाओं का पालन किया जाए।'
उन्होंने आगे कहा, 'हमारा 18 वें एशियाई खेलों के लिए कोटा 1179 सदस्यों (906 खिलाड़ी और 273 अधिकारियों) का है। सभी छंटनी के बाद यह सूची सात सौ- साढ़े सात सदस्यों तक ही रह जाएगी। एशियाई खेलों के लिए अंतिम सूची भेजने की तारीख 30 जून है। इससे पहले इन खेलों के लिए विभिन्न खेल संघों की ओर से खिलाडियों और टीमों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। खेलों में उभरते खेल मुल्क के रूप में अपनी पहचान बनाने के मकसद से हमने कई अतिरिक्त समितियां और नए आयोग बनाए हैं।’