फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: विजयवीर ने जीते तीन स्वर्ण पदक, जीतू ने टीम को दिलाया सोना 

Mon, 30 Dec 2019 08:26 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विजयवीर सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विजयवीर सिद्धू ने रविवार को राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप की पुरुष 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल अपने नाम किया। विजयवीर ने 580 अंक से शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि गुरप्रीत सिंह (578) और उदयवीर सिद्धू (574) उनसे पीछे रहे।

विज्ञापन


विजयवीर (580) जूनियर वर्ग में भी उदयवीर (574) और हर्ष गुप्ता (572) से आगे रहे। उन्होंने उदयवीर और उनीश होलिंदर (1699) के साथ मिलकर जूनियर वर्ग का टीम गोल्ड मेडल भी हासिल किया। गुरप्रीत, नीरज कुमार और गुरमीत की सेना निशानेबाजी इकाई (एएमयू) ने सीनियर 25 मीटर स्टैंडर्ड्स पिस्टल स्पर्धा में 1707 अंक से पहला स्थान हासिल किया।

विजयवीर, उदयवीर और होलिंदर कुमार ने 1693 अंक से दूसरा जबकि हरियाणा के आदर्श सिंह, मंदीप सिंह और अनीश ने 1689 अंक से तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में बीएसएफ के शिव कुमार घोष ने स्वर्ण जबकि वर्ल्ड चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट जीतू राय ने टीम को पीला तमगा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें