फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिक विवाद: बहन ने लगाए दुती चंद की पार्टनर पर ब्लैकमेलिंग और शादी के दबाव का आरोप

Mon, 20 May 2019 02:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्टार भारतीय महिला धावक दुती चंद का खुद को समलैंगिक बताने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले परिवारवालों ने इस रिश्ते को अस्वीकार करते हुए दुती का बहिष्कार कर दिया तो अब सोमवार को बड़ी बहन ने दुती की समलैंगिंक 'पार्टनर' पर ब्लैकमेल करने और पैसों की मांग करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

दुती की बहन सरस्वती चंद ने 'एएनआई' से बात करते हुए कहा कि, 'उसे पैसे और जायजाद के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा है। मुझे बड़ी खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि यह निर्णय दुती का नहीं है। उसे लड़की के परिवार वाले शादी के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दुती चंद चाका गोपालपुर गांव की रहने वाली हैं और उनके माता-पिता जाजपुर जिले में बुनकर हैं। चंद ने साल 2018 के एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीता था। दुती चंद ऐसी पहली भारतीय स्पोर्ट्स स्टार हैं, जिन्होंने स्वीकार किया है कि वो समलैंगिक रिश्ते में हैं।

दरअसल, दुती का उसके ही गांव की 19 साल की लड़की के साथ पिछले पांच साल से रिश्ता है। वो भुवनेश्वर के एक कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट हैं। इसका खुलासा स्टार धावक ने रविवार को 'इंडियन एक्सप्रेस' के साथ किया। इसके बाद से ही खेल जगत में तहलका मचा हुआ है।
विज्ञापन


सरस्वती की माने तो दुती की जिंदगी और जायजाद खतरे में है। मैं सरकार से निवेदन करती हूं कि उसे सुरक्षा दी जाए। यह पूछने पर कि क्या परिवार दुती के इस फैसले के साथ है सरस्वती कहती हैं कि, 'वह बालिग है। अपना भला-बुरा समझती है। शादी लड़के से करे या लड़की से इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उस पर बेहद दबाव डाला जा रहा है।

सरस्वती जो खुद एक एथलीट हैं वह कहती हैं कि यह षडयंत्र है। दुती को खेल से दूर रखने की साजिश है। इस वक्त जहां उसे 2020 ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए खुद को तैयार करना चाहिए, उसे इन विवादों में फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन

दुती ने इस रिश्ते का खुलासा क्यों किया?

दुती चंद
दुती ने बताया कि इस रिश्ते को सार्वजनिक करने का एक कारण है। वे नहीं चाहती थीं कि धाविका पिंकी प्रमाणिक के साथ जो हुआ वो उनके साथ भी हो। पिंकी पर उनकी लिव-इन जोड़ीदार ने बलात्कार का आरोप लगाया था। पिंकी 2006 एशियाई खेलों की 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला टीम की मेंबर थीं।


कौन हैं दुती चंद?


दुती चंद भारत की स्टार धावक हैं। भारत की यह स्टार स्प्रिंटर 100 मीटर, 200 मीटर और 4×100 मीटर दौड़ में हिस्सा लेती हैं। 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर है। 2018 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता रह चुकीं हैं।


क्या कहता है कानून?


समलैंगिक संबंधों पर आईपीसी की धारा-377 पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से दो बालिगों के बीच समलैंगिक रिश्तों को गैर आपराधिक करार दिया था। ऐसे लोगों के बीच विवाह भारत में अब भी वैध नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें