फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदिति की अबुधाबी में अच्छी शुरुआत, संयुक्त आठवें स्थान पर रही

Sat, 12 Jan 2019 08:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने नए साल के अपने पहले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया तथा वह शनिवार को यहां फातिमा बिंट मुबारक लेडीज ओपन में संयुक्त आठवें स्थान पर रही। 
विज्ञापन


अदिति ने 2019 लेडीज यूरोपीय टूर के साल के इस पहले टूर्नामेंट का अंत छह अंडर के शानदार स्कोर के साथ किया। उन्होंने आठ बर्डी बनाई और इस बीच दो बोगी की। 

इस भारतीय गोल्फर के लिए यह संतोषजनक परिणाम कहा जा सकता है क्योंकि पहले दौर में उन्होंने 76 का मामूली स्कोर बनाया था। दूसरे दिन 72 का कार्ड खेलने से उन्होंने कट में जगह बनाई और आखिरी दिन 66 का स्कोर बनाने से सूची में आगे बढ़ने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्ली हल ने मारियान स्कार्पनोर्ड को पीछे छोड़कर सत्र का पहला खिताब जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें