14 से 18 जनवरी तक महाराष्ट्र के पुणे में होने वाली अंडर-21 खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सूबे की महिला टीम रवाना हो गई है। पांच दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश भर की आठ बेहतरीन टीमें भाग लेंगी।
हिमाचल की टीम की कमान राज्य खेल छात्रावास की सुषमा को सौंपी गई है। जबकि टीम के अन्य सदस्यों में स्वीटी, साक्षी, अंकिता, अंजू, डिंपल, पुष्पा ठाकुर, गोपी, मनीषा, भावना, रीना, ऊषा को शामिल किया गया है।
कबड्डी टीम के कोच एवं प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव रत्नलाल ठाकुर ने बताया कि इस बार टीम बेहतर खेल का प्रदर्शन करेगी और पदक जीतकर लौटेंगी। टीम के साथ ममता ठाकुर व मीरा वर्मा कोच व मैनेजर गए हैं।
रत्नलाल ने बताया कि पिछलेे साल भी हुए खेलो इंडिया में हिमाचल की तीन बेस्ट खिलाड़ियों स्वीटी, साक्षी व डिंपल को बेहतर प्रदर्शन करने पर भारत सरकार की ओर से आगामी आठ सालों के लिए पांच-पांच लाख हर साल दिया जा रहा है।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस बार भी जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेगी, उन्हें भी भारत सरकार की ओर से पैसा मिलेगा। राज्य खेल छात्रावास के प्रभारी प्रदीप कालिया, एथलेटिक्स कोच राकेश चौधरी, जगजीत सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।