दिग्गज निशानेबाज और भारत के एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा युवा निशानेबाजी प्रतिभाओं के सामने आने से काफी उत्सुक हैं। उन्होंने इसे देशों में खेलों के लिए सकारात्मक संकेत करार दिया है।
बिंद्रा ने कहा कि निशानेबाजी में हम (भारत) काफी विकसित हैं। विश्व कप में हमने शानदार प्रदर्शन किया। हमें बस अपना ध्यान केंद्रित रखना है और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। हम काफी भाग्यशाली है, क्योंकि हमारे पास कई युवा निशानेबाज हैं जो लगातार सामने आ रहे हैं। मुझे लगता है कि दीर्घकाल में निशानेबाजी के विकास के लिए यह काफी सकारात्मक संकेत हैं।