फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Milan: एसी मिलान क्लब को बेचने की तैयारी, अमेरिका की निवेश फर्म रेडबर्ड से हुआ शुरुआती करार

Wed, 01 Jun 2022 10:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिलान ने पिछले माह 11 साल में अपना पहला सिरी ए खिताब जीता था। रेडबर्ड की फेनवे स्पोर्ट्स समूह में भी हिस्सेदारी है, जिसके पास इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल का स्वामित्व है।
विज्ञापन
एसी मिलान इटली की चैंपियन टीम है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली की शीर्ष फुटबॉल लीग सिरी ए चैंपियन एसी मिलान को अमेरिका की निवेश फर्म रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स को एक अरब 30 करोड़ डॉलर में बेचने की तैयारी है। दोनों पक्षों ने इस मामले में शुरुआती करार पर हस्ताक्षर भी किए हैं। मिलान ने कहा कि रेडबर्ड के साथी अमेरिकी कंपनी इलियट मैनेजमेंट से इटली के क्लब की खरीद को सितंबर तक अंतिम रूप देने की उम्मीद है। पांच साल में इस टीम के चौथे मालिक होंगे। 
विज्ञापन


मिलान ने पिछले माह 11 साल में अपना पहला सिरी ए खिताब जीता था। रेडबर्ड की फेनवे स्पोर्ट्स समूह में भी हिस्सेदारी है, जिसके पास इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल का स्वामित्व है। इस दौरान रेडबर्ड के संस्थापक और प्रबंध साझेदार गैरी कार्डिनेल ने कहा कि एसी मिलान के शानदार इतिहास का हिस्सा बनकर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं और क्लब के अगले अध्याय में भूमिका निभाने को लेकर उत्सुक हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें