भारत ने तीरंदाजी विश्व कप की कंपाउंड मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ अपना अभियान समाप्त किया। भारत तीन पदक की होड़ में था जिसमें कंपाउंड मिश्रित युगल में सफलता मिली। अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेणम ने तुर्की की येसिम बोस्तन और डेमिर की जोड़ी को 254-148 से हराया।
विज्ञापन
बोस्तन और डेमिर भारतीय जोड़ी के खिलाफ ज्यादा बेहतर नहीं कर सके। पहले चरण में भारतीय जोड़ी 39-35 से और दूसरे में 78-73 से आगे थी। अंतिम चरण में दबदबा कायम रहा। भारत को पुरुष और महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा। रिकर्व में कोई भी तीरंदाज पदक की होड़ में नहीं पहुंचा।