फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलग्रेड इंटरनेशनल: सुमित-जरीन सहित 8 भारतीय बॉक्सर फाइनल में पहुंचे

Sat, 28 Apr 2018 09:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
representative pic
विज्ञापन

एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता सुमित सांगवान (91 भारवर्ग) और पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निखत जरीन (51) सहित आठ भारतीय मुक्केबाजों ने 56वीं बेलग्रेड इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि पांच अन्य को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन


सुमित ने ग्रीस के वेगकेन को हराया। अब फाइनल में उनकी टक्कर इक्वाडोर के कैस्टिलो टोरेस से होगी। निखत ने सर्बिया की नीना रादोवानोविक को एकतरफा 3-0 से हराया। 

फाइनल में उनके सामने ग्रीस की ऐकेटरनी होंगी। इसके अलावा हिमांशु शर्मा (49), लालदिनमाविया (52), वरिदंर सिंह (56), पवन कुमार (69), जमुना बोरो (54) और राल्टे लालफाकमावी (81+) ने फाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषों में नरिंदर (+91) तो महिलाओं में राजेश नरवाल (48), प्रियंका ठाकुर (60), रुमी गोगोई (75) और निर्मला रावत (81) को कांस्य पदक मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें