फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 वर्षीय वेटलिफ्टर पर लगा एक साल का बैन, हार्ट सर्जरी के बाद जीता था वर्ल्ड चैंपियनशिप

Sun, 23 Feb 2020 08:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रॉबर्ट स्ट्रेंज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कैलिफोर्निया के 83 वर्षीय वेटलिफ्टर रॉबर्ट स्ट्रेंज, जिन्होंने हार्ट सर्जरी के बाद फिर से भारोत्तोलन शुरू किया और 2019 मास्टर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था, उन्हें साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। डोपिंग में पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्ट्रेंज ने भी एक साल का डोपिंग प्रतिबंध स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


अमेरिका की एंटी-डोपिंग एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि स्ट्रेंज ने पिछले साल अगस्त में वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिबंधित हार्मोन डीहाइड्रोएपिअंड्रोस्टेरोन (डीएचईए) का सेवन किया था। बता दें कि स्ट्रेंज ने इसी टूर्नामेंट में अपनी उम्र और वजन वर्ग में खिताब जीता था।

स्ट्रेंज ने एक डॉक्टर के निर्देश पर अधिक मात्रा में DHEA का सेवन किया था इसलिए उनपर सिर्फ एक साल का प्रतिबंध लगाया गया। स्ट्रेंज ने 58 साल की उम्र में पहली बार इस खेल में भाग लेना शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें