जी साथियान और शरत कमल की भारतीय जोड़ी को आईटीटीएफ विश्व टूर हंगरी ओपन में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। टूर्नामेंट के युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी को जर्मनी की बेनेडिक्ट डूडा और पैट्रिक फ्रंजिसका की जोड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
शनिवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय जोड़ी को 5-11, 9-11, 11-8, 9-11 से शिकस्त मिली। यह पहली बार था जब दुनिया की 27वें नंबर की भारतीय जोड़ी ने वर्ल्ड टूर इवेंट के पुरुषों के युगल फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।