फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार: 800 मीटर का विश्व चैंपियन रह गया सबसे पीछे, अमेरिका के ब्रेजियर ओलंपिक ट्रॉयल में नाकाम

Wed, 23 Jun 2021 07:35 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

दो साल पहले अमेरिका के वर्ष के श्रेष्ठ एथलीट बने ब्रेजियर को बड़ा झका लगा है। टोक्यो ओलंपिक में पदक का दावेदार माना जा रहा था लेकिन अब वो ट्रायल में ही मात खा गए।    
विज्ञापन
Donavan brazier - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ सौ मीटर के विश्व चैंपियन 24 वर्षीय धावक डोनावन ब्रेजियर अमेरिकी ओलंपिक ट्रॉयल में क्वालिफाई करने से चूक गए। उनके लिए टोक्यो टिकट पाने का अंतिम मौका था और वह अंतिम स्थान पर रहकर अपने लक्ष्य में विफल रहे। तीन साल पहले दोहा में हुई विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले ब्रेजियर विजेता बने क्लायटन मर्फी (1 :43.17) से चार सेकंड पीछे रहे। ब्रेजियर ने कहा कि मैं बेहद निराश हूं, जब 200 मीटर रह गए थे तब क्लायटन आगे निकल गए और मैं उन्हें टक्कर नहीं दे सका। मैं कोई बहाना नहीं बनाना चाहता। मैं इस निराशा से उबर जाऊंगा।

विज्ञापन


जब क्लायटन ने उन्हें पछाड़ा तो उन्हें पूरा जोर लगाने की कोशिश की लेकिन लगा कि उनके पांव ने जवाब दे दिया। कमेंट्री कर रहे एटो बोल्टन चिल्लाए ब्रेजियर मुश्किल में हैं। दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश: इसाह जेवेट (1: 43. 85) और ब्रायस होपेल (1: 44.14) को मिला। 

दो साल पहले अमेरिका के वर्ष के श्रेष्ठ एथलीट बने ब्रेजियर को टोक्यो ओलंपिक में पदक का दावेदार माना जा रहा था। कई कंपनियां उन पर अभियान चला रही थी। प्रसारणकर्ता उन पर वृत्तचित्र तैयार कर रहे लेकिन सब फिनिश। अब उन्हें अगले चार साल का इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन


2019 : में विश्व चैंपियनशिप में ब्रेजियर ने 1: 42.34 का समय निकाला था
89 : सप्ताह तक वह 800 मीटर में दुनिया के नंबर एक एथलीट रहे हैं 

पोल वाल्ट में नीलसन ने कटाया टिकट 
इसके अलावा क्रिस नीलसन ने 5.9 मीटर (19 फीट 4.25 इंच) के साथ पोल वाल्ट स्पर्धा के साथ टोक्यो का टिकट कटा लिया। ओलंपिक क्वालिफिकेशन 5.8 मीटर था। विश्व चैंपियन और रियो डि जेनेरियो में हुए पिछले ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पोल वॉल्टर सैम केंड्रिक्स ने अपने दूसरे ओलंपिक का टिकट कटा लिया है। जबकि तिहरी कूद में दो बार के ओलंपिक रजत पदक विजेता विल क्लाय ने 17.21 मीटर के साथ स्पर्धा जीत ली।  
विज्ञापन



  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें