फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल बाद फिर रिंग में उतरेंगे 54 वर्षीय मुक्केबाज टायसन, 28 नवंबर को होगा मुकाबला

Sat, 31 Oct 2020 06:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 28 नवंबर को लास एंजिलिस स्टैपल्स सेंटर में जोंस से होगा मुकाबला 
  • 1996 के बाद कोई खिताब नहीं जीता टायसन ने 
  • 58 मुकाबले खेले हैं टायसन ने जिसमें से 50 जीते हैं। इनमें 44 जीत नॉकआउट में दर्ज की है 
विज्ञापन
माइक टाइसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन 15 साल बाद एक बार फिर से रिंग में दिखेंगे। इस बार 54 वर्षीय टायसन का सामना हमवतन 51 वर्षीय रॉय जोंस से होगा। कैलिफोर्निया के एथलेटिक आयोग ने टायसन और जोंस के बीच अगले महीने होने वाले मुकाबले को इस आधार पर मंजूरी दे दी है कि यह महज एक प्रदर्शनी मुकाबला होगा। इन पूर्व चैंपियनों ने हालांकि कहा कि वे इसे सिर्फ प्रदर्शनी मुकाबला नहीं मान रहे हैं और उसे गंभीरता से ले रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रदर्शनी नहीं असली मुकाबला : 
टायसन ने कहा,‘क्या यह असली मुकाबला नहीं है? यह माइक टायसन बनाम रॉय जोंस का मुकाबला है। मैं मुकाबले के लिए आ रहा हूं और वह भी आ रहे हैं। आपको बस इतना ही जानने की जरूरत है।’

होंगे आठ राउंड : 
प्रमोटरों ने घोषणा की है कि टायसन और जोंस के बीच यह मुकाबला लास एंजिलिस स्टैपल्स सेंटर में 28 नवंबर को होगा। यह आठ राउंड का मुकाबला होगा। प्रत्येक राउंड दो मिनट का होगा। टायसन ने आखिरी आधिकारिक मुकाबला जून 2005 में खेला था और इस पूर्व हैवीवेट चैंपियन ने 1996 के बाद कोई खिताब नहीं जीता है। 
विज्ञापन


दो साल बाद खेलेंगे जोंस : 
जोंस ने अपना पिछला मुकाबला फरवरी 2018 में लड़ा था। कैलिफोर्निया आयोग के अधिकारियों ने साफ किया है कि इन दोनों मुक्केबाजों को एक-दूसरे को चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें