फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईएस पटियाला में कोरोना विस्फोट: 26 एथलीट संक्रमित, इनमें से कोई भी ओलंपिक जाने वाला खिलाड़ी नहीं

Wed, 31 Mar 2021 05:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनआईएस पटियाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स) में 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन कोविड-19 संक्रमितों में खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ के लोग शामिल हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सूत्र ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि 380 लोगों का टेस्ट हुआ जिनमें 26 लोग संक्रमित पाए गए। खास बात ये हैं इन संक्रमित लोगों में टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले कोई खिलाड़ी और अधिकारी शामिल नहीं हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण के सूत्र के मुताबिक,  कोविड-19 टेस्ट के दौरान जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए उनमें भारतीय मुक्केबाजी टीम के मुख्य कोच सीए कटप्पा और शॉट पुट कोच मनिंदर सिंह ढिल्लन शामिल हैं। 

पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान में हाल ही में 380 लोगों का कोरोना जांच की गई। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सूत्र के मुताबिक बोर्ड में शामिल सभी लोगों की जानबूझकर जांच की गई। उनके मुताबकि ये अचानक जांच नहीं की गई है। 
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबकि, इन 380 में से 26 एथलीट पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन ये अच्छी बात है कि इन संक्रमित एथलीटों में टोक्यो ओलंपिक में जाने वाला कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। जो एथलीट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा पूरे परिसर को सेनिटाइज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें