फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 21 दिन के लॉकडाउन को बताया ओलंपिक की तैयारी के लिए सुनहरा मौका

Sat, 28 Mar 2020 07:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे के बीच देश के पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और क्रिकेटर सुरेश रैना ने एक साथ लाइव आकर करके फैंस को बताया कि कैसे इस मुश्किल समय में घर पर रहकर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं। एथेंस ओलंपिक के सिल्वर मेडिल्स्ट राठौड़ ने लाइव में कहा कि यह वक्त टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों के लिए तैयारी करने का अवसर लेकर आया है।

विज्ञापन


सुरेश रैना भी इस दौरान लाइव थे। राठौड़ ने कहा, 'ये 21 दिन इतने सारे सितारों का उत्पादन करने में मदद कर सकते हैं। हो सकता है कि ओलंपिक में हमें कई पदक मिल जाए। उन्होंने कहा, '2004 में जब हम सिडनी गए...तब बिना बंदूक के कल्पना में प्रैक्टिस किया करते थे…बाद में मैंने कॉम्पिटीशन जीता।' राजस्थान से बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रधानमंत्री मोदी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि, 'मैंने मोदी जी को हमेशा सतर्क देखा है। शुक्र है, आज संकट के दौर में, हमारे पास पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता हैं। वह एक दूरदर्शी हैं।'

राठौड़ ने कोरोना महामारी के संदर्भ में विश्व युद्ध का भी जिक्र किया, 'हमने प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय युद्ध के बारे में सुना और पढ़ा है, लेकिन यह तीसरे विश्व युद्ध की तरह है। हमने प्लेग और स्पैनिश फ्लू जैसी तबाही देखी है। हम एक–दूसरे की गलतियों से सीख सकते हैं।'
विज्ञापन


फिटनेस के लिए पहचाने जाने वाले राठौड़ ने घर में ही व्यायाम करने की अपील की। राठौड़ ने कहा, 'हम कई बार अपनी प्रतियोगिताओं के लिए ऐसी जगहों पर जाते थे जहां जिम नहीं होते थे। ऐसे में हम रूम पर ही रहकर खुद को फिट रखने की कोशिश करते थे। आप भी सूर्य नमस्कार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें