फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल के लिए अलग ओलंपिक कोटे की जरूरत नहीं, क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी खेलेंगे

Sat, 28 Mar 2020 09:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालिफाई कर चुके खिलाड़ियों के कोटा स्थान खेलों के एक साल के लिए स्थगित होने के बावजूद सुरक्षित रहेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले 11000 में से 57 प्रतिशत खिलाड़ी क्वालिफाई कर चुके हैं। कोविड 19 महामारी के कारण मंगलवार को खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन


आईओसी और 32 अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों की बृहस्पतिवार को हुई टेलीकांफ्रेंस में भाग लेने वाले एक अधिकारी ने कहा, ‘आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने खेलों को स्थगित करने के फैसले का कारण बताया। इसके बाद कहा कि टोक्यो 2020 के लिए क्वालिफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे।’

सूत्र ने कहा, ‘बातचीत में क्वालिफिकेशन का मसला प्रमुख था। कुछ महासंघों में कई खिलाड़ी अभी तक क्वालिफाई नहीं कर सके हैं और उसके लिए कम से कम तीन महीने का समय चाहिये ।’ मुक्केबाजी समेत कई खेलों के क्वालिफाइंग टूर्नामेंट स्थगित कर दिये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें