फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड की हत्या पर 'ब्लेड रनर' को पांच साल की जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में एक अदालत ने 'ब्लेड रनर' ऑस्कर पिस्टोरियस को अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की हत्या के मामले में 5 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


इससे पहले पिस्टोरियस को गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया गया था, लेकिन कत्ल के आरोप से उन्हें बरी कर दिया गया था। पीड़ित परिवार के लोग इस फैसले से खुश दिखे।

ओलंपिक पदक विजेता पिस्टोरियस पर 29 साल की अपनी महिला मित्र रीवा स्टीनकैंप की पिछले साल वेलेंटाइन डे के दिन (14 फरवरी 2013) पूर्वनियोजित तरीके से हत्या करने का आरोप था। हालांकि वह इन आरोपों से इनकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि किसी बाहरी व्यक्ति का आभास होने पर उन्होंने गोली चलाई थी। मुकदमे की कार्रवाई इस साल 3 मार्च को शुरू हुई थी। इस दौरान 37 लोगों की गवाही का परीक्षण हुआ।

मुकदमे की कार्रवाई का टीवी पर सीधा प्रसारण किया गया। इसने दुनिया भर में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
पिस्टोरियस ने लंदन में 2012 में आयोजित पैरालंपिक में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें