फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की टीम में उत्तराखंड का लाल

Tue, 21 Oct 2014 01:27 PM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के अग्रिम तिवारी विजय मर्चेंट ट्रॉफी में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अग्रिम को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह दी है।
विज्ञापन


इंटर जोनल टूर्नामेंट में प्रदर्शन का मिला इनाम
अग्रिम मंगलवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे। यह उनका बीसीसीआई के अधिकृत पहला मैच होगा। धर्मपुर निवासी अग्रिम तिवारी एशियन स्कूल में 12वीं के छात्र हैं। वे मूल रूप से ऊखीमठ ब्लॉक के खाट गांव के रहने वाले हैं।

मेरठ में इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद अग्रिम ने यूपीसीए की कैप हासिल की। उत्तराखंड के 12वां जोन बनाने के बाद यूपीसीए ने 2014 के सत्र में इंटर जोनल टूर्नामेंट में शामिल किया था। उत्तराखंड की टीम से खेलते हुए अग्रिम ने मेरठ के खिलाफ तीन और बरेली के खिलाफ एक विकेट लिया था।
विज्ञापन


फाइनल मैच में उत्तराखंड से दो खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए मेरठ बुलाया गया। ट्रायल में भी अग्रिम यूपीसीए के चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में सफल रहे। अग्रिम के पिता अरुण तिवारी ने बताया कि सात साल की उम्र में अग्रिम ने शौकिया क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

उसके जुनून को देखते हुए पांच साल पहले ही उसे अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (एसीए) में दाखिल किया था। यहां गेंदबाजी कोच राकेश तिवारी, बल्लेबाजी कोच मनोज रावत और रविंद्र नेगी से अग्रिम ने खेल की बारीकियां सीखी।

अग्रिम ऑलराउंडर हैं और स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बल्ले से भी जलवा दिखा चुके हैं। एसीए की टीम से खेलते हुए अग्रिम ने अन्य राज्यों में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें