2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा, 'जय हिंद'। वहीं, 2008 बीजिंग ओलंपिक में मुक्केबाजी में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर सिंह और 2012 लंदन ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है। विजेंदर ने लिखा, 'भारत माता की जय।' योगेश्वर ने लिखा, 'आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं करेगा भारत। जय हिंद, जय जवान।'
शतरंज खिलाड़ी विदित गुजराती ने लिखा, 'मुझे खुशी है कि भयानक पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये माकूल जवाब दिया। आतंकवाद का जवाब दिया ही जाना चाहिए। ऑपरेशन का कितना सुंदर नाम। भारत माता की जय।' राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार की पदक विजेता बबीता फोगाट ने लिखा, 'जिहादियों ने कहा था मोदी को बता देना...जाओ बता भी दिया और मिट्टी में मिला भी दिया..भारत माता की जय।' उन्होंने एक और पोस्ट किया और लिखा, 'भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया। जय हिंद की सेना! आतंकवादियों ने हमारी मां बहनों की मांग से सिंदूर छीने थे, मोदी जी ने आतंकवादियों के हलक से उनकी जान छीन ली!!'