फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और पाकिस्तानी टीम खेलने नहीं आएगी भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और पाकिस्तानी टीम भारत में होने वाले टूर्नामेंट में शिरकत नहीं करने जा रही है। फुटबाल और कुश्ती के बाद बारी शूटिंग की है, लेकिन इस बार कारण वीजा नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच खराब राजनीतिक संबंध और पैसों की कमी आड़े आना है।
विज्ञापन

कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 26 दिसंबर से शुरू होने जा रही एशियाई एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप में पाकिस्तान अपनी टीम नहीं भेज रहा है। यह पहली बार है जब भारत की ओर से आयोजित किसी शूटिंग चैंपियनशिप में पाकिस्तान अपनी टीम नहीं भेज रहा है।
यही नहीं चीन ने भी चैंपियनशिप के लिए अपनी टीम नहीं भेजने का फैसला लिया है, जबकि ईरान 35 शूटरों का अपना सबसे बड़ा दल भेजने जा रहा है।
विज्ञापन

पाक ने अचानक लिया यू टर्न

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान की ओर से टूर्नामेंट के लिए 12 शूटरों का भेजा जाना था, लेकिन फेडरेशन ने अंतिम समय में किसी भी शूटर की एंट्री ही नहीं भेजी। एनआरएआई की ओर से इस बारे में पाकिस्तान को याद भी दिलाया गया, लेकिन बात नहीं बनीं।
एनआरएपी के सचिव जावेद लोधी का कहना है कि उनके शूटर साल के अंत में कुवैत में होने वाली ओलंपिक क्वालीफाइंग एशियाई चैंपियनशिप की तैयारियों पर ध्यान लगाएगी।
वहीं चीन के टीम नहीं भेजने पर वर्ल्ड के टॉप शूटर यांग हाओरान, झू क्वीनान, यी सीलिंग जैसे शूटर चैंपियनशिप में नजर नहीं आएंगे। 10 मीटर एयर पिस्टल में वर्ल्ड और ओलंपिक चैंपियन कोरिया के जिन जिंगोह भी चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे।
जबकि भारत की ओर से 48 शूटर उतने जा रहे हैं। इनमें 13 शूटर एमक्यूएस में खेलेंगे, जो मेडल के हकदार नहीं होंगे। देश के लिए ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग, अपूर्वी चंदेला, चैन सिंह, पीएन प्रकाश व गुरप्रीत सिंह चैंपियनशिप का आकर्षण होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें