फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड जल्द जाएगी भारतीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल रियो में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए भारतीय हॉकी टीम दो से 11 अक्तूबर तक आकलैंड, नेल्सन और क्राइस्टचर्च में छह टेस्ट मैचों की हॉकी सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने एक बयान में कहा कि भारत न्यूजीलैंड की ए टीम के खिलाफ पहले दो मैच खेलेगा जबकि आखिरी चार मैच न्यूजीलैंड सीनियर पुरुष टीम के खिलाफ खेले जाएंगे।
भारत के लिए यह दौरा दिसंबर में रायपुर में होने वाले एफआईएच वर्ल्ड हॉकी फाइनल्स की तैयारी की दृष्टि से अहम है।  अगस्त में सफल यूरोपीय दौरे में भारत ने फ्रांस और स्पेन को हराया था।
विज्ञापन

यूरोपीय दौरे से उत्साहित भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे में बेहतरीन परिणाम की उम्मीद है।  भारतीय टीम नई दिल्ली में कड़ी ट्रेनिंग कर रही है। हॉकी इंडिया के महासचिव मुश्ताक अहमद ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की योजना आगामी महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों के मद्देनजर बनाई गई है। भारतीय टीम 2009 के बाद न्यूजीलैंड का दौरा कर रही है।
विज्ञापन

कीवी टीम के लिए भी दौरा अहम

न्यूजीलैंड टीम ओसनिया कप की तैयारी में जुटी है जहां उसके पास रियो ओलंपिक का टिकट हासिल करने का मौका है।
जून 2015 में न्यूजीलैंड की टीम अर्जेंटीना में हुए एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कनाडा से हारकर छठे स्थान पर पिछड़ गई थी। उसके बाद 5वें से छठे स्थान के लिए हुए क्लासीफिकेशन मैच में फ्रांस से हार के बाद वह ओलंपिक टिकट हासिल करने में असफल रही थी।
यदि अब न्यूजीलैंड की टीम ओसनिया कप जीत लेती है तो वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकती है। ओसनिया कप न्यूजीलैंड में ही होगा ऐसे में भारतीय टीम का दौरा उनके लिए काफी अहम है।  हॉकी न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी मैल्कम हैरिस ने कहा कि हम इस आगामी सीरीज को लेकर उत्साहित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें