फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और गलती, अंजलि को बताया 'मिस्टर'

Thu, 07 Nov 2013 06:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर की जोरदार विदाई देने में जुटी बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) एक के बाद एक गलतियां करता जा रही है।
विज्ञापन


कैब पिछले कई दिनों से कोलकाता के ईडन गार्डंस में सचिन की विदाई के लिए जोरदार तैयारियों में जुटा था, लेकिन उसकी खराब तैयारियों की पोल खुलती जा रही है।

ईडन गार्डंस में टेस्ट मैच शुरू होने से पूर्व स्कोर बोर्ड स्क्रीन के ऊपर सचिन तेंदुलकर का अंग्रेजी में गलत लिखा था जिसे बाद में सुधार लिया गया।

लेकिन कैब ने टेस्ट मैच के पहले दिन एक और हास्यास्पद गलती कर डाली। ईडन में अपना अंतिम टेस्ट खेल रहे सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर जब स्टेडियम में पहुंची तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।

लेकिन उनके स्टेडियम पहुंचने पर इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड पर अंजलि का स्वागत करते हुए 'मिस्टर अंजलि' वाला संदेश चला दिया गया।

अंजलि और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर पहले दिन लंच ब्रेक से पहले स्टेडियम में पहुंचे तो स्कोरबोर्ड पर उनके नाम के साथ स्वागत संदेश चलाया गया।

दोनों प्रेसिडेंट बॉक्स में बैठे थे। लेकिन उनके स्वागत के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड पर गलत संदेश चला दिया जो कुछ देर तक चलता रहा।

धोनी ने पकड़ी थी पहली गलती
इससे पहले स्कोर बोर्ड स्क्रीन के ऊपर सचिन तेंदुलकर के 199वें टेस्ट मैच पर उन्हें बधाई देने के लिए लगाए गए होर्डिंग में सचिन के नाम की स्पेलिंग ही गलत लिख दी गई थी।
विज्ञापन


इस पर दो दिनों तक किसी की नजर नहीं गई। मंगलावार को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस गलती को पकड़ा था। वहां पर अंग्रेजी में सचिन के नाम के साथ ई शब्द अतिरिक्त रूप से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन


उस समय उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, पहले यह बताओ कि सचिन के नाम की स्पेलिंग किसने गलत लिखी है?

इसके बाद तो वहां पर हडकंप मच गया। कैब के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली ने होर्डिंग लगाने का ठेका लेने वाली चेन्नई की कंपनी को तलब कर लिया। अंत में उन्होंने इस कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बाद में यह गलती सुधार ली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें