फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Championships: भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड में किया सुधार, जीता स्वर्ण पदक

Wed, 04 Feb 2026 11:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीता। इस दौरान उन्होंने तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किए। 
विज्ञापन
मीराबाई चानू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने बुधवार को राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग का खिताब जीतते हुए अपने ही तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किए। कई बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता चानू ने कुल 205 किलोग्राम (स्नैच में 89 किलोग्राम, क्लीन एंव जर्क में 116 किलोग्राम) वजन उठाया जिससे उन्होंने स्नैच, क्लीन एंव जर्क और कुल प्रयास में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए।
विज्ञापन


90 किग्रा की बाधा पार करने में संतुलन नहीं बना सकीं
उन्होंने 49 किलोग्राम वर्ग में 2020 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनाए गए पिछले व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्नैच रिकॉर्ड 88 किलोग्राम से बेहतर किया। पिछले कुछ साल में मणिपुर की इस छोटी कद की भारोत्तोलक ने बार-बार 90 किग्रा की बाधा को पार करने की कोशिश की है और बहुत करीब आकर चूक गईं। बुधवार को भी उन्होंने अंतिम प्रयास में 91 किलोग्राम उठाने की कोशिश की लेकिन संतुलन नहीं बना पाईं। क्लीन एंव जर्क में भी चानू ने 112 और 116 किलोग्राम का वजन उठाया लेकिन आखिरी कोशिश में 120 किलोग्राम को नहीं उठा पाईं। मालूम हो कि चानू ने 2021 एशियाई चैंपियनशिप में क्लीन एंव जर्क में 119 किलोग्राम से विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

चानू ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, बहुत खुश हूं। इस प्रदर्शन से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। पहले मैं 49 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रही थी, 48 किलोग्राम वर्ग में यह नतीजा हासिल करना बहुत बड़ी बात है। मुझे उम्मीद है कि अगली प्रतियोगिता में मैं 90 किलोग्राम का आंकड़ा पार कर लूंगी। आज भी मैंने कोशिश की थी, लेकिन मेरी ठीक से ट्रेनिंग नहीं हुई थी, इसलिए मैं ऐसा नहीं कर पाई। लेकिन एक बार जब ट्रेनिंग पूरी रफ्तार से शुरू हो जाएगी तो मुझे यकीन है कि मैं 90 किलोग्राम वजन उठा लूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें