फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squash: भारत की अनाहत ने वॉशिंगटन में पहला पीएसए कांस्य स्तर का खिताब जीता, शीर्ष वरीय केनेडी को हराया

Mon, 02 Feb 2026 03:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की स्टार स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने आन फायर ओपन में शानदार प्रदर्शन किया। अनाहत ने दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी इंग्लैंड की जॉर्जिना केनेडी को मात दी।
विज्ञापन
अनाहत सिंह - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी इंग्लैंड की जॉर्जिना केनेडी को 12-10, 11-5, 11-7 से हराकर वॉशिंगटन में पीएसए कांस्य स्तर का खिताब जीता। विश्व रैकिंग में 31वें स्थान पर काबिज 15 वर्ष की अनाहत ने स्क्वाश आन फायर ओपन जीता जो उनके कैरियर का 15वां खिताब है।
विज्ञापन


जीत के बाद अनाहत ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। मैं इन टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी रैंकिंग बेहतर करना चाहती थी। मुझे खुशी है कि ऐसा कर सकी। यह जीत 15 वर्षीय अनाहत के करियर का सबसे बड़ा खिताब है और पीएसए टूर पर उनका कुल 15वां खिताब है जो उन्होंने मात्र 26 टूर्नामेंटों में हासिल किया। दिल्ली की यह खिलाड़ी फिलहाल विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर है। सातवीं वरीयता प्राप्त अनाहत पिछले मुकाबले में केनेडी से हार गई थीं। उन्होंने फाइनल में अद्भुत संयम दिखाया। 8-10 से पिछड़ने के बाद लगातार चार अंक जीतकर उन्होंने पहला गेम अपने नाम कर लिया और उसके बाद मुकाबले पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें