फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओए चुनाव: सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के सदस्य चुने गए, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध हुआ चयन

Tue, 03 Nov 2026 07:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पीवी सिंधू और मीराबाई चानू भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एथलीट आयोग की सदस्य चुनी गई हैं।
  • सिंधू और चानू सहित 10 खिलाड़ी निर्विरोध चुने गए हैं।
  • पूर्व ट्रैक एवं फील्ड एथलीट सुधा सिंह के सोमवार देर रात चुनावी दौड़ से हटने के बाद चुनाव कराने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
मीराबाई और सिंधू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और मीराबाई चानू सहित 10 खिलाड़ियों को मंगलवार को निर्विरोध भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एथलीट आयोग का सदस्य चुन लिया गया। पूर्व ट्रैक एवं फील्ड एथलीट सुधा सिंह के सोमवार देर रात चुनावी दौड़ से हटने के बाद मतदान कराने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि 10 सीट के लिए केवल 10 उम्मीदवार ही रह गए थे।
विज्ञापन


श्रीकांत ने उम्मीदवारी ली थी वापस
निर्वाचन अधिकारी संजय के श्रीवास्तव ने मंगलवार को पांच पुरुष और पांच महिला सहित सभी 10 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इससे पहले सोमवार को स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। एथलीट आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर एक पुरुष और एक महिला को चुना जाएगा। इन पदों पर निर्वाचित होने वाले चार में से दो पदाधिकारी आईओए की कार्यकारी परिषद के सदस्य बनेंगे।

इसके अलावा एथलीट आयोग के दो सदस्य (एक पुरुष और एक महिला) मतदान के अधिकार के साथ आईओए की आम सभा के सदस्य बनेंगे। ये दोनों प्रतिनिधि पांच दिसंबर को होने वाले आईओए कार्यकारी परिषद के चुनाव में एथलीट आयोग की ओर से हिस्सा लेंगे। एथलीट आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ-साथ आईओए की आम सभा के दो प्रतिनिधियों का चुनाव बाद में कराया जाएगा।
विज्ञापन


आईओए एथलीट आयोग के निर्विरोध निर्वाचित सदस्य: पीवी सिंधू, मीराबाई चानू, हरमनप्रीत सिंह, सलीमा टेटे, स्वप्निल कुसाले, भवानी देवी, तजिंदरपाल सिंह तूर, बोम्बाल्या देवी, साजन प्रकाश और मंजीत सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें