भारत के पूर्व निशानेबाज और मशहूर कोच जसपाल राणा के निधन से मनु भाकर टूट गई हैं। जसपाल मनु के कोच थे और इस निशानेबाज की सफलता में राणा का बहुत बड़ा हाथ था। मनु ने राणा के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
1 of 5
मनु भाकर ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : IANS
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर अपने कोच जसपाल राणा के अचानक हुए निधन से पूरी तरह टूटी नजर आईं। मनु ने देहरादून स्थित जसपाल के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और इस बार वह अपने आंसू नहीं रोक सकीं। भारत के दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल का शुक्रवार को निधन हो गया था। वह 49 वर्ष के थे। मनु के ओलंपिक पदक जीतने में राणा की अहम भूमिका रही थी।
विज्ञापन
2 of 5
जसपाल राणा के साथ मनु भाकर
- फोटो : @realmanubhaker
फ्लाइट में बिगड़ी थी तबीयत
जर्मनी से लौटने के बाद अचानक ही राणा की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन हृदय की बीमारी के इलाज के दौरान हुआ। राणा म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप के बाद जर्मनी से लौटे थे। वह फिलहाल भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्य कर रहे थे। एनआरएआई ने उन्हें आधिकारिक तौर पर 25 मीटर पिस्टल इवेंट के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया था।
विज्ञापन
3 of 5
जसपाल राणा और मनु भाकर
- फोटो : @realmanubhaker
मनु की सफलता के पीछे था जसपाल का जुनून
भारत के पूर्व पिस्टल निशानेबाज जसपाल राणा ने असाधारण प्रतिभा के तौर पर सुर्खियों में आने के बाद जूनियर रिकॉर्ड तोड़ा और कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते और उनकी इस यात्रा में उनका निशानेबाजी के प्रति जुनून और इसके प्रति समर्पण उनकी पहचान रही है। ओलंपिक पदक उनकी कैबिनेट में शामिल नहीं हो सका, लेकिन जब पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर पोडियम पर खड़ी हुईं तो उनका सपना साकार हो गया था। जब पोडियम पर कांस्य पदक मनु के गर्दन में दमक रहा था तो जसपाल स्टैंड में तालियां बजा रहे थे।
4 of 5
मनु भाकर और जसपाल राणा
- फोटो : @realmanubhaker
राणा के साथ तस्वीरें की पोस्ट
मनु भाकर ने शनिवार को कोच राणा के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस दौरान मनु ने कैप्शन में लिखा, 'अपूरणीय क्षति।' इतना ही नहीं इस पोस्ट के साथ मनु ने दिल टूटने वाला इमोजी भी पोस्ट किया है। मनु ने वो तस्वीर भी साझा की जब ये दोनों पेरिस ओलंपिक में शामिल हुए थे।
पार्थिव शरीर को देखकर फूट-फूट कर रोईं मनु
मनु अपने कोच के इस तरह दुनिया से जाने से पूरी तरह टूटीं नजर आईं। जब वह राणा को श्रद्धांजलि देने उनके घर गईं तो अपने कोच का पार्थिव शरीर देखकर खुद को संभाल नहीं सकीं। मनु राणा के परिजनों से मिलते वक्त भी फूट-फूट कर रोईं। मनु जितनी देर वहां रहीं, उनके आंख से आंसू गिरते रहे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राणा को श्रद्धांजलि दी।