फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ करोड़ में होगा ओलंपियाड: पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने कहा बेहद सफल रहेगा भारत में चेस ओलंपियाड, फीडे ने सौंपे अधिकार

Fri, 01 Apr 2022 11:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फीडे अध्यक्ष ऑर्कडी ड्वार्कोविच ने अधिकार सौंपने के मौके पर कहा दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत ज्यादा ग्रैंड मास्टर पैदा करता है। ऐसे में चेस ओलंपियाड की मेजबानी का अधिकार उसका बनता है।
विज्ञापन
चेस लीग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शतरंज की सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय संस्था फीडे ने शुक्रवार को चेस ओलंपियाड के आधिकारिक अधिकार भारतीय शतरंज महासंघ को सौंप दिए। इसके साथ ही यह तय हो गया कि 28 जुलाई से 14 अगस्त तक शतरंज महाकुंभ का आयोजन चेन्नई में ही होगा। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने कहा कि भारत में चेस ओलंपियाड का आयोजन बेहद सफल रहेगा।
विज्ञापन


फीडे अध्यक्ष ऑर्कडी ड्वार्कोविच ने अधिकार सौंपने के मौके पर कहा दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत ज्यादा ग्रैंड मास्टर पैदा करता है। ऐसे में चेस ओलंपियाड की मेजबानी का अधिकार उसका बनता है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि चेन्नई में होने वाला यह ओलंपियाड अब तक का सर्वश्रेष्ठ आयोजन होगा। 

वहीं महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने कहा कि ओलंपियाड के आयोजन में 100 करोड़ से अधिक का खर्च आएगा। फीडे से मेजबानी लेने के लिए उसे 25 करोड़ से अधिक की राशि दी गई है। आयोजन के लिए चेन्नई के महाबलीपुरम में साढ़े तीन हजार होटल के कमरे बुक करा दिए गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि इसमें 160 से 190 देश शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें