नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनआरएआई) को नामी राइफल कोच लाजालो जुसेक के साथ अनुबंध के लिए अभी साई की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। एनआरएआई ने जूसेक को देश के जूनियर शूटरों की कोचिंग के लिए साई के पास प्रस्ताव भेजा था। हंगरी के जुसेक यदि इस बार कोच बनते हैं तो यह भारत में उनका तीसरा कार्यकाल होगा।
इससे पहले वह 1998 से 2000 और 2004 से 2009 तक कोचिंग दे चुके हैं। एनआरएआई सचिव राजीव भाटिया ने कहा, ‘जुसेक ने हमारे सामने कुछ नियम और शर्तें रखी थी जिसे हमने साई के पास भेज दिया। इस पर महीने के अंत तक फैसला हो जाना चाहिए था। हम उनके फिर से साथ की उम्मीद कर रहे हैं।’