फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिता को वर्ल्ड चैंपियनशिप के कैंप से भी किया बाहर

Wed, 29 Oct 2014 10:46 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशियाई खेलों के पदक समारोह के दौरान पदक ठुकराने के मामले में प्रतिबंधित की गईं बॉक्सर लैशराम सरिता देवी को बॉक्सिंग इंडिया ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के कैंप से भी निकाल दिया है।
विज्ञापन


जेजू (कोरिया) में 13 नवंबर से होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए तैयारियां दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरू हो चुकी हैं। सिर्फ सरिता को ही नहीं बल्कि उनके साथ इंचियोन गए कोच सागर मल दयाल को बीआई ने कैंप से बाहर कर दिया है। सागर पर भी आईबा ने प्रतिबंध लगाया है।

खेल मंत्रालय की ओर से सरिता के पक्ष में उतरने के बाद यह संकेत दिए मिले थे कि इस बॉक्सर को कम से कम साई की ओर संचालित नेशनल कैंप में जगह जरूर दी जाएगी। लेकिन बॉक्सिंग इंडिया ने ही कैंप लगाने को साई को भेजे गए प्रस्ताव में ही में सरिता देवी और सागर मल का नाम नहीं डाला।
विज्ञापन


हालांकि मंत्रालय ने बॉक्सिंग इंडिया (बीआई) से यही कहा है कि वह आईबा सरिता का प्रतिबंध हटवाने की कोशिश करे जिससे वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेल सकें।

सूत्र बताते हैं कि बीआई ने मंत्रालय को साफ कर दिया है कि सरिता किसी भी कीमत पर अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं खेल सकती हैं। यही कारण है कि उन्होंने सरिता और सागर का नाम कैंप की सूची में नहीं डाला है। बीआई ने मंत्रालय को साफ बताया है कि वह इन दोनों का नाम कैंप में डालकर नई मुसीबत में नहीं फंसना चाहते हैं।

बॉक्सिंग इंडिया के सेक्रेटरी जनरल जय कौली का कहना है कि फेडरेशन ऐसा कोई काम नहीं करना चाहती है जिससे दूसरों के लिए मुसीबत खड़ी हो। सरिता और सागर को कैंप में डालने से आईबा नाराज हो सकता है। यह काम आईबा के प्रतिबंध के खिलाफ होता। कैंप भी आईबा की गतिविधी है जिसके चलते दोनों को कैंप में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें