फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Novak Djokovic: टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का 'शतक', जिनेवा में 100वां करियर एकल खिताब जीता

Sun, 25 May 2025 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा

सार

अपने 38वें जन्मदिन के दो दिन बाद सौवां खिताब जीतने के लिए उन्हें तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी। जोकोविच ने जीत के बाद कहा, 'मुझे यहां सौवां खिताब जीतने की खुशी है। मुझे इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है।'
विज्ञापन
जोकोविच - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोवाक जोकोविच ने आखिरकार करियर का सौवां एकल खिताब जीत लिया है। उन्होंने शनिवार को जिनेवा ओपन फाइनल में शनिवार को हुबर्ट हुरकाज को 5-7, 7-6, 7-6 से हराकर खिताबों का शतक लगाया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के मात्र तीसरे टेनिस खिलाड़ी बने। जोकोविच काफी पहले से 100वें एकल खिताब के लिए जूझ रहे थे। हालांकि, उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos

जोकोविच ने नौ महीने पहले पेरिस ओलंपिक में करियर का 99वां एकल खिताब जीता था। उसके बाद से वह शंघाई मास्टर्स और मियामी मास्टर्स में दो फाइनल हार चुके हैं। अपने 38वें जन्मदिन के दो दिन बाद सौवां खिताब जीतने के लिए उन्हें तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी। जोकोविच ने जीत के बाद कहा, 'मुझे यहां सौवां खिताब जीतने की खुशी है। मुझे इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है।'

24 ग्रैंडस्लैम जीत चुके जोकोविच से अधिक एकल खिताब जिम्मी कोनर्स (109) और रोजर फेडरर (103) के नाम हैं। अब वह इन दोनों के रिकॉर्ड पर निशाना साधेंगे। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी जोकोविच के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। सूर्यकुमार ने 100वां टाइटल के साथ तस्वीर डाली और लिखा- इसको डबल करें।

सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी
इससे पहले जोकोविच ने इस साल ओपन एरा में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान 430वां ग्रैंडस्लैम मुकाबला खेला था और वह फेडरर से आगे निकलने में सफल रहे जिन्होंने अपने करियर में 429 ग्रैंडस्लैम मुकाबले खेले।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का है रिकॉर्ड
जोकोविच के नाम सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम एकल खिताब (24) जीतने का रिकॉर्ड है। पुरुषों में वह इस मामले में राफेल नडाल (22) और फेडरर (20) से आगे हैं। 37 वर्षीय इस खिलाड़ी के नाम सबसे ज्यादा समय तक रैंकिंग में शीर्ष पर रहने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 37 ग्रैंडस्लैम फाइनल खेले हैं जो फेडरर के मुकाबले छह ज्यादा हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें