फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: हसन फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ में पहुंचने वाले लेबनान के पहले खिलाड़ी; नेपोली बना सीरी-ए चैंपियन

Sat, 24 May 2025 04:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हसन की यह सफलता इस साल लेबनान की टेनिस के लिए दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले जनवरी में हादी हबीब (मौजूदा विश्व रैंकिंग 159) ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पहले दौर का मैच जीता था। वहीं, फुटबॉल में नेपोली के कोच एंटोनियो कोन्टे इसके साथ ही तीन अलग-अलग टीमों के साथ सीरी ए चैंपियनशिप जीतने वाले पहले कोच बन गए।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बेंजामिन हसन ने ओपन युग में फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालिफाई करने वाले लेबनान का पहला टेनिस खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। 30 वर्षीय खिलाड़ी ने क्वालिफाइंग के अंतिम दौर में शुक्रवार को जापान के जेम्स ट्रॉटर को 6-2, 7-6 से हराया। जर्मनी में जन्मे हसन ने पेरिस के क्ले कोर्ट पर क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच जीतकर फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ में अपनी जगह पक्की की। दुनिया में 177वें नंबर पर काबिज हसन लेबनान टेनिस के लिए पहले भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।
विज्ञापन


उनकी यह सफलता इस साल लेबनान की टेनिस के लिए दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले जनवरी में हादी हबीब (मौजूदा विश्व रैंकिंग 159) ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पहले दौर का मैच जीता था। यह किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर के मैच में देश की पहली जीत थी। फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ के मुकाबले रविवार से शुरू होगे। हसन के सामने इसमें क्वालीफाइंग दौर से मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले एक अन्य खिलाड़ी इटली के माटेओ गिगांटे की चुनौती होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

नेपोली बना सीरी-ए चैंपियन
स्कॉट मैकटोमिने और रोमेलु लुकाकू के गोल की बदौलत नेपोली ने इटली की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग सीरी ए में कैग्लियारी पर 2-0 की जीत के साथ तीन साल में अपना दूसरा खिताब हासिल किया। नेपोली के कोच एंटोनियो कोन्टे इसके साथ ही तीन अलग-अलग टीमों के साथ सीरी ए चैंपियनशिप जीतने वाले पहले कोच बन गए।

मैकटोमिने ने मध्यांतर से पहले (42वें मिनट में) एक्रोबैटिक बाइसिकल किक से गोल किया जबकि लुकाकू ने 51 मिनट में गोल करके टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। नेपोली ने एक अंक के अंतर से इंटर मिलान को पछाड़कर यह खिताब जीता। नेपोली के 38 मैचों में 24 जीत से 82 अंक है जबकि मिलान के नाम इतने ही मैच और जीत से 81 अंक है।

मिलान ने कोमो को 2-0 से हराया लेकिन यह टीम को खिताब दिलाने के लिए काफी नहीं था। नेपोली के कप्तान जियोवानी डि लोरेंजो ने इस खिताब का श्रेय कोच कोन्टे को देते हुए कहा, 'इसमें सभी ने योगदान दिया लेकिन सबसे अधिक योगदान कोच का था।' कोन्टे के कोच रहते युवेंटस और इंटर मिलान ने सीरी ए खिताब जीते हैं जबकि उनकी देखरेख में चेल्सी प्रीमियर लीग चैंपियन बना है।

कोन्टे ने इस सभी खिताबों की तुलना में नेपोली के चैंपियन बनने को सबसे अप्रत्याशित करार दिया। नेपोली का यह चौथा सीरी ए खिताब है। दिग्गज डिएगो माराडोना ने 1987 और 1990 में नेपोली को उसके शुरुआती दो खिताब दिलाए थे। विक्टर ओसिमेन और ख्विचा क्वारात्सखेलिया की मौजूदगी वाली 2023 की टीम ने पांच राउंड शेष रहते ही खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें