आगे बढ़ने में सफल रहीं गॉफ
महिला वर्ग में पिछली चैंपियन और तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ पहला सेट गंवाने के बावजूद आगे बढ़ने में सफल रहीं। अमेरिका की इस खिलाड़ी ने 27वीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को 3-6, 6-3, 6-3 से हराकर अपने खिताब का बचाव करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। एम्मा नवारो भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहीं। इस 13वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने 19वीं वरीय मार्टा कोस्ट्युक पर 6-4, 4-6, 6-3 से जीत दर्ज की।