फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra Video: नीरज चोपड़ा ने छुए बुजुर्ग फैन के पैर, वीडियो देख उनकी विनम्रता की तारीफ कर रहे फैन

Sat, 02 Jul 2022 02:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायरल वीडियो में नीरज चोपड़ा अपने कुछ फैंस से बात करते हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। इसके बाद वो जाने की बात कहते हैं और बुजुर्ग फैन के पैर छूते हैं। उनका यह अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 
 
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा लगातार लोकप्रिय होते जा रहे हैं। नीरज के खेल के अलावा उनका व्यवहार और उनकी सादगी भी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। हिंदी के प्रति उनका लगाव हो या देश के झंडे के प्रति सम्मान की भावना। नीरज हर बार अपनी आदतों से फैंस का दिल जीत लेते हैं। एक बार फिर नीरज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीरज एक बुजुर्ग फैन के पैर छूते दिख रहे हैं, जो सभी को बेहद पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में नीरज चोपड़ा अपने कुछ फैंस से बात करते हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। इसके बाद वो जाने की बात कहते हैं और बुजुर्ग फैन के पैर छूते हैं। उनका यह अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

वीडियो में क्या है?
नीरज चोपड़ा को वायरल वीडियो स्कॉटहोम का है, जहां वो जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गए हैं। उन्होंने स्वीडन में डायमंड लीग में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है और रजत पदक अपने नाम किया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि इसी साल वो 90 मीटर दूर भाला फेंकने का कीर्तिमान जरूर हासिल करेंगे। इस वीडियो में कुछ भारतीय फैंस से मिलते हैं और फोटो खिंचवाते हैं। इसके बाद वो अपने फैंस से कहते हैं कि बस उनका इंतजार कर रही है और उन्हें जाना होगा। इसके बाद वो एक बुजुर्ग फैन के पैर छूकर उनका आर्शीवाद लेते हैं और दौड़ते हुए अपनी बस की तरफ चले जाते हैं। इसके बाद वीडियो में एक फैन को यह कहते सुना जा सकता है कि नीरज जमीन से जुड़े हुए आदमी हैं। 

शानदार लय में हैं नीरज
नीरज चोपड़ा शानदार लय में हैं और पिछले कुछ हफ्तों में वो दो बार अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उनका मानना है कि वो जल्द ही 90 मीटर दूर भाला फेंकने का कीर्तिमान हासिल करेंगे। जैवलिन थ्रो में 90 मीटर दूर भाला फेंकना बड़ी उपलब्धि माना जाती है और मौजूदा समय में कुछ ही खिलाड़ी हैं, दो इस दूरी तक भाला फेंक पा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें