फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: ट्रेनिंग के लिए कम समय मिलने पर नीरज चोपड़ा ने जताई निराशा, इसे बताया चुनौतीपूर्ण काम

Thu, 03 Jul 2025 09:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

नीरज चोपड़ा क्लासिक में शीर्ष स्तर के खिलाड़ी शनिवार को श्री कांतीरवा स्टेडियम में हिस्सा लेंगे। यह शीर्ष एथलीट पेरिस और चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं के बाद इसमें हिस्सा ले रहा है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के शीर्ष भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा अपने नाम पर शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए तैयार हैं। नीरज ने इससे पहले बताया कि ट्रेनिंग के लिए कम समय मिलना सबसे कठिन हो जाता है। नीरज चोपड़ा क्लासिक में शीर्ष स्तर के खिलाड़ी शनिवार को श्री कांतीरवा स्टेडियम में हिस्सा लेंगे। यह शीर्ष एथलीट पेरिस और चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं के बाद इसमें हिस्सा ले रहा है।
विज्ञापन

अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं नीरज 
नीरज ने कहा कि नीरज चोपड़ा क्लासिक से पहले संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाना और साथ ही अपनी व्यक्तिगत तैयारियों का प्रबंधन करना उनकी सबसे बड़ी चुनौती थी। नीरज इस सीजन अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने 24 जून को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक और 20 जून को पेरिस डायमंड लीग में जीत हासिल की थी। नीरज ने टूर्नामेंट से पहले गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की। 
 

27 वर्षीय नीरज ने कहा कि इस तरह के बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए बंगलूरू एकदम सही जगह है। कर्नाटक ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान नीरज ने कहा, सबसे कठिन हिस्सा ट्रेनिंग है। हमें ट्रेनिंग के लिए बहुत कम समय मिलता है। मैंने पेरिस और ओस्ट्रावा में प्रतिस्पर्धा की और फिर बंगलूरू की यात्रा की। अब मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। हमें सब कुछ एक साथ ही व्यवस्थित करना होता है। हमें सभी खिलाड़ियों से इस बारे में बात करनी होगी कि इसे कैसे बेहतर बनाया जाए। लेकिन सब कुछ ठीक चल रहा है। हम इसे संभाल लेंगे और प्रतिस्पर्धा भी करेंगे। लेकिन सबसे बड़ा लक्ष्य इस टूर्नामेंट को बड़ा बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। जिस तरह से तैयारियां चल रही हैं, मैं बहुत खुश हूं। मैं खेल विभाग, कर्नाटक ओलंपिक संघ, कर्नाटक सरकार को इतने कम समय में टूर्नामेंट आयोजित करने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मेरी बहुत मदद की। बंगलूरू में इसे आयोजित करने का सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां मौसम अच्छा है।

12 खिलाड़ियों में सात विदेशी एथलीट और नीरज सहित पांच भारतीय होंगे। नीरज के अलावा चार भारतीय सचिन यादव, यशवीर सिंह, रोहित यादव और साहिल सिलवाल हैं। जर्मनी के 2016 ओलंपिक चैंपियन थॉमस रोहलर, कीनिया के 2015 विश्व चैंपियन जूलियस येगो, अमेरिकी कर्टिस थॉम्पसन, चेक गणराज्य के मार्टिन कोनेकनी, ब्राजील के लुइस मौरिसियो दा सिल्वा, श्रीलंका के रुमेश पथिरेज और पोलैंड के साइप्रियन मिर्जिगलोड विदेशी प्रतियोगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें