फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: विश्व चैंपियनशिप के लिए नीरज नहीं छोड़ना चाहते कोई कमी, बोले- समस्या पहचानी, जल्द करूंगा सुधार

Fri, 11 Jul 2025 06:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीरज इस सत्र में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने हाल ही में नीरज चोपड़ा क्लासिक में जीत दर्ज की थी। विश्व चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 21 सितंबर तक जापान के टोक्यो में होना है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा इस साल के अंत में होने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। नीरज का कहना है कि उन्होंने अपने खेल में एक समस्या पहचान ली है और जल्द ही वह इसमें सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। नीरज विश्व चैंपियनशिप में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं। 
विज्ञापन

चेक गणराज्य में ट्रेनिंग करेंगे नीरज 
नीरज इस सत्र में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने हाल ही में नीरज चोपड़ा क्लासिक में जीत दर्ज की थी। विश्व चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 21 सितंबर तक जापान के टोक्यो में होना है। नीरज इस टूर्नामेंट में पदक जीतने के प्रबल दावेदार हैं और इसके लिए 57 दिनों तक चेक गणराज्य के प्राग में निम्बर्क में ट्रेनिंग करेंगे। नीरज ने कहा कि उन्हें बार बार 90 मीटर का आंकड़ा छूने के लिए निरंतरता पर भी काम करने की जरूरत है।

नीरज ने कहा, मैंने पहले ही अपनी कमी की पहचान कर ली है जिन पर मुझे काम करने की जरूरत है। भाला फेंकते समय मैं अक्सर अपनी बाईं ओर गिर जाता हूं। हमें इस पर काम करने की जरूरत है। ट्रेनिंग में मैं ऐसा नहीं करता लेकिन प्रतियोगिता में अतिरिक्त प्रयास के कारण ऐसा होता है। मैंने इस साल 90 मीटर की दूरी तय की है। लेकिन इसे बार बार हासिल करने के लिए मुझे और अधिक निरंतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। मैं लगातार 88-89 मीटर के आसपास भाला फेंक रहा हूं और मेरे कोच ने कहा कि वह खुश हैं लेकिन मुझे और अधिक निरंतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।
विज्ञापन

नीरज ने कहा, मेरा अगला लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप है और मैं वहां जीतना चाहता हूं। विश्व चैंपियनशिप से पहले मैं अपने कोच के साथ योजना बनाऊंगा और देखूंगा कि मैं किस स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा कर सकता हूं ताकि मैं उसकी सबसे अच्छी तैयारी कर सकूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें