फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javelin Throw: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने

Mon, 28 Aug 2023 11:15 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Neeraj Chopra Javelin Throw: नीरज ने पहली बार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट में स्वर्ण जीता है। ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में चैंपियन बनने वाला यह खिलाड़ी अब वर्ल्ड चैंपियन भी है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में नीरज ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। फाइनल में कुल छह अटेम्प्ट यानी राउंड होते हैं और नीरज ने दूसरे राउंड में ही 88.17 मीटर का थ्रो कर दिया था। इसके बाद से ही वह अंक तालिका में लीड बनाए हुए थे और अंत तक यह लीड कायम रही।
विज्ञापन

 

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक
ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में चैंपियन बनने वाला यह खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से पहले सिर्फ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ही स्वर्ण नहीं जीत पाया था, लेकिन अब उनकी झोली में इसका स्वर्ण पदक भी है। नीरज के छह अटेम्प्ट फाउल, 88.17 मीटर, 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के रहे।



पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वहीं, चेक रिपब्लिक के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा। नीरज के साथ फाइनल में भारत के दो अन्य खिलाड़ी डीपी मनु और किशोर जेना भी थे। किशोर 84.77 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर और डीपी मनु 84.14 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।

नीरज के 88.17 मीटर के थ्रो का वीडियो

नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता - फोटो : अमर उजाला
नीरज, किशोर और मनु के छह अटेम्प्ट्स

पहला राउंड: 
नीरज पहले राउंड में कुछ खास नहीं कर सके हैं। उनके प्रयास को फाउल करार दिया गया। डीपी मनु ने 78.44 मीटर दूर भाला फेंका है। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 74.80 मीटर दूर थ्रो किया।

दूसरा राउंड: नीरज ने दूसरे राउंड में वापसी की और 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल कर लिया है। दूसरे राउंड के समाप्त होने पर वह शीर्ष पर हैं। किशोर जेना ने 82.82 मीटर दूर भाला फेंका। वह पांचवें स्थान पर है। डीपी मनु 78.44 मीटर के स्कोर के साथ 10वें नंबर पर हैं। अरशद नदीम चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने दूसरे राउंड में 82.81 मीटर दूर थ्रो फेंका।


दूसरे राउंड के थ्रो के बाद नीरज का रिएक्शन। उन्हें यकीन हो गया था कि वह स्वर्ण जीतने जा रहे हैं।

तीसरा राउंड: नीरज ने तीसरे राउंड में 86.32 मीटर दूर भाला फेंका। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने तीसरे राउंड में 87.82 मीटर दूर थ्रो फेंका। भारत के डीपी मनु ने 83.72 मीटर दूर भाला फेंका है। यह तीन राउंड में उनका सबसे बेहतर प्रदर्शन है। वहीं, किशोर जेना तीसरे राउंड में फेल हो गए। उनके थ्रो को फाउल करार दिया गया।

चौथा राउंड: नीरज ने चौथे राउंड में 84.64 मीटर दूर थ्रो फेंका है। डीपी मनु के थ्रो को फाउल करार दिया गया। किशोर जेना ने 80.19 मीटर दूर थ्रो फेंका। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.15 मीटर दूर भाला फेंका। चार राउंड के बाद नीरज पहले, अरशद दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर तीसरे स्थान पर हैं। अब दो राउंड और बचे हैं।

पांचवां राउंड: नीरज ने पांचवें राउंड में 87.73 मीटर दूर भाला फेंका। किशोर जेना के पांचवें राउंड के थ्रो को फाउल करार दिया गया। वहीं, डीपी मनु ने पांचवें अटेम्प्ट में 83.48 मीटर का थ्रो फेंका।

छठा राउंड: छठे राउंड में नीरज ने 83.98 मीटर का थ्रो किया। वहीं, किशोर का छठा अटेम्प्ट फाउल रहा। डीपी मनु ने 84.14 मीटर का थ्रो किया। यह उनका अब तक का फाइनल में बेस्ट थ्रो रहा। छठे अटेम्प्ट के बाद नीरज ने डीपी मनु और किशोर जेना को गले लगाया और वह बेहद खुश नजर आए।

क्वालिफाइंग राउंड में 88.77 मीटर दूर फेंका था भाला
नीरज ने शुक्रवार को क्वालिफाइंग दौर में अपने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर भाला फेंककर फाइनल में प्रवेश कर लिया था। वह इस प्रदर्शन के साथ अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई करने में सफल रहे। यह सत्र का उनका अब तक का और कुल चौथा श्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा था।
विज्ञापन

पिछली बार जीता था रजत पदक
पिछली बार नीरज ने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था। 25 साल के भारतीय स्टार एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। वह 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। उन्होंने पिछले साल डायमंड लीग भी जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें