फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा को पूरा भरोसा इस साल जरूर तय करेंगे 90 मीटर की दूरी, फिलहाल इस पर ध्यान नहीं

Fri, 01 Jul 2022 04:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीरज चोपड़ा का मानना है कि वो इसी साल 90 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंक लेंगे, लेकिन वो फिलहाल इस बारे में नहीं सोच रहे हैं। इस बारे में ज्यादा सोचने से उनके ऊपर दबाव बढ़ेगा। 
 
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को पूरा यकीन है कि वो इस साल के अंत तक भाला फेंकने में 90 मीटर की दूरी तय कर लेंगे, लेकिन वो इस बारे में सोच नहीं रहे हैं। नीरज का मानना है कि इससे उनके ऊपर दबाव बढ़ेगा। विश्व चैंपियनशिप में नीरज अपने ऊपर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं चाहते हैं। भाला फेंक में 90 मीटर की दूरी एक अहम मानक मानी जाती है और लगातार इस दूरी तक भाला फेंकने वाले खिलाड़ियों की संख्या काफी कम है। 
विज्ञापन


24 साल के नीरज इस सीजन तीन प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और दो बार अपना व्यक्तिगत रिकॉर्ड बेहतर किया है। उन्होंने पिछले महीने पावो नुरमी गेम्स में 89.30 दूर भाला फेंका था। इसके बाद उन्होंने 89.94 मीटर की दूरी तय की और 90 मीटर की दूरी तय करने से सिर्फ छह सेंटीमीटर दूर रह गए।  

मुझे लगा कि 90 मीटर से आगे फेंक सकता हूं
नीरज ने इस प्रतियोगिता के बाद कहा "आज मैं बेहतर महसूस कर रहा था। मुझे लगा कि मैं 90 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंक सकता हूं, लेकिन ठीक है। इस साल मेरे पास कई और प्रतियोगताएं भी हैं।" इस प्रतियोगिता में वो दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि वो 90 मीटर के करीब हैं और इस साल वो यह दूरी तय कर सकते हैं। उन्होंने कहा "मैं यह प्रतियोगिता नहीं जीत पाया, लेकिन बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में एंडरसन पीटर्स ने अपने तीसरे प्रयास में 90.31 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें