फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा की अगुआई में चार भारतीय लेंगे दोहा डाइमंड लीग में हिस्सा, 16 मई से होगा आगाज

Sun, 11 May 2025 09:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह किसी डाइमंड लीग प्रतियोगिता में भारत के सबसे अधिक प्रतिभागी हैं। 2023 (88.67 मीटर) में खिताब जीतने और 2024 (88.36 मीटर) में दूसरे स्थान पर रहे नीरज पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में किशोर जेना के साथ हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 16 मई को प्रतिष्ठित डाइमंड लीग प्रतियोगिता के दोहा चरण में तीन अन्य हमवतन खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेंगे। यह किसी डाइमंड लीग प्रतियोगिता में भारत के सबसे अधिक प्रतिभागी हैं।2023 (88.67 मीटर) में खिताब जीतने और 2024 (88.36 मीटर) में दूसरे स्थान पर रहे नीरज पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में किशोर जेना के साथ हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


जेना ने 2024 में भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और 76.31 मीटर के थ्रो के साथ नौवें स्थान पर रहे थे। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसमें दो बार के विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपिक के कांस्य विजेता ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, 2024 के विजेता चेक गणराज्य के जेकब वाडलेच, जर्मनी के जूलियन वेबर और मैक्स डेहनिंग, कीनियर के जूलियस येगो और जापान के रोडरिक जेनकी डीन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य दो भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर सिंह हैं जो पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में डाइमंड लीग में पदार्पण कर रहे हैं। पारुल चौधरी महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भाग ले रही हैं। इस स्पर्धा में वह राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें