फाइनल में नीरज का प्रदर्शन
| पहला राउंड |
फाउल |
| दूसरा राउंड |
82.39 |
| तीसरा राउंड |
86.37 |
| चौथा राउंड |
88.13 |
| पांचवां राउंड |
फाउल |
| छठा राउंड |
फाउल |
लगातार निखरते गए नीरज
इस प्रतियोगिता में नीरज ने फाउल के साथ शुरुआत की थी। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी एंडरसन ने दूसरे थ्रो में ही 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया था। ऐसे में नीरज के ऊपर भी अच्छे प्रदर्शन का दबाव था। हालांकि, नीरज घबराए नहीं और धीरे-धीरे अपना स्कोर सुधारा। दूसरे प्रयास में 82.39 मीटर और तीसरे प्रयास में 86.37 मीटर की दूरी तय की। अब वो पदक की रेस में आगे बढ़ चुके थे। चौथे प्रयास में 88.13 मीटर दूर भाला फेंककर नीरज पदक की रेस में दूसरे स्थान पर आ गए। अब उन्हें स्वर्ण पदक जीतने के लिए वह करना था, जो वो अब तक नहीं कर पाए थे। उन्हें 90 मीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी थी। नीरज ने अतिरिक्त प्रयास किया और उनका थ्रो फाउल हो गया। रजत पदक जीतने के बावजूद नीरज बेहद खुश नजर आए और मैच के बाद एंडरसन की तारीफ की।