राष्ट्रीय स्क्वॉश चैंपियनशिप का आयोजन यहां 23 से 28 अगस्त तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता की सात साल बाद शहर में वापसी हुई है। प्रतियोगिता में 25 राज्यों के 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसकी कुल इनामी राशि आठ लाख रुपये है। प्रतियोगिता की मेजबानी मेजर ध्यान चंद स्टेडियम करेगा। भारतीय स्क्वाॅश रैकेट महासंघ के महासचिव साइरस पोंचा ने कहा, इस साल की चैंपियनशिप के लिए उत्साह अभूतपूर्व है। हमारे छह खिलाड़ी दुनिया के शीर्ष 100 में शामिल हैं और सभी इसमें भाग ले रहे हैं।