फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा: तेजस्विन-दिव्या समेत 17 को अर्जुन अवॉर्ड, खेल रत्न के लिए कोई नाम नहीं

Tue, 18 Aug 2026 01:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

सार

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 में तेजस्विन शंकर, दिव्या देशमुख और प्रियंका गोस्वामी समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं, तीन प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य सम्मान मिलेगा। अर्जुन और द्रोणाचार्य के लाइफटाइम पुरस्कार भी दिए जाएंगे। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे को मिला है।
विज्ञापन
खेल पुरस्कारों का एलान - फोटो : IANS/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा हो गई है, लेकिन इस बार देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए किसी खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया। वहीं, 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है, जबकि एक खिलाड़ी को लाइफटाइम अर्जुन पुरस्कार मिला है। पुरस्कारों का एलान खेल मंत्रालय ने मंगलवार को किया।
विज्ञापन


अर्जुन अवॉर्ड के अलावा तीन कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। भारत के उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर, सरकार ने अलग-अलग श्रेणी में खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को अवॉर्ड देने का फैसला किया है।

तेजस्विन शंकर - फोटो : IANS
अर्जुन पुरस्कार के लिए कौन-कौन चुने गए?
अर्जुन पुरस्कार 2025 के लिए तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स), प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), त्रिशा जॉली (बैडमिंटन), पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), नरेंद्र (बॉक्सिंग), विदित गुजराती (शतरंज), दिव्या देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (बधिर शूटिंग), लालरेमसियामी (हॉकी), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), पूजा (कबड्डी), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), एकता भ्यान (पैरा एथलेटिक्स), अरविंद सिंह (रोइंग), अखिल श्योरण (शूटिंग) का नाम चुना गया है। अर्जुन पुरस्कार खेल के क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल-भावना और अनुशासन की भावना दिखाने वाले एथलीटों को दिया जाता है।

अर्जुन पुरस्कार 2025
खिलाड़ी खेल
तेजस्विन शंकर एथलेटिक्स
मोहम्मद अजमल एथलेटिक्स
प्रियंका गोस्वामी एथलेटिक्स
त्रिशा जॉली बैडमिंटन
गायत्री गोपीचंद बैडमिंटन
नरेंद्र मुक्केबाजी
विदित गुजराती शतरंज
दिव्या देशमुख शतरंज
धनुष श्रीकांत बधिर शूटिंग
लालरेमसियामी हॉकी
राजकुमार पाल हॉकी
सुजीत कबड्डी
पूजा कबड्डी
रुद्रांश खंडेलवाल पैरा-शूटिंग
एकता भ्यान पैरा एथलेटिक्स
अरविंद सिंह रोइंग
अखिल श्योरण शूटिंग

दिव्या देशमुख - फोटो : instagram
अर्जुन पुरस्कार लाइफटाइम के लिए कौन चुने गए?
अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025, आई अरुमनायगम (फुटबॉल) को दिया गया है। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को सम्मान देने और प्रेरित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने खेल के क्षेत्र में योगदान दिया है और खेल से संन्यास के बाद किसी न किसी रूप में जुड़कर उसे बढ़ावा देने में योगदान देते रहते हैं।

अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025
खिलाड़ी खेल
आई अरुमनायगम फुटबॉल

गायत्री और त्रिशा - फोटो : PTI
द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए कौन-कौन चुने गए?
द्रोणाचार्य अवॉर्ड 2025, परवीर सिंह (एथलेटिक्स), छोटे लाल यादव (बॉक्सिंग), और नेहा नंदकुमार चव्हाण (शूटिंग) को दिया गया है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड उन प्रशिक्षकों (कोचों) को दिया जाता है जो लगातार बेहतरीन और काबिलियत भरा काम करते हैं और खिलाड़ियों को इंटरनेशनल इवेंट्स में बेहतर करने में मदद करते हैं।

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025
कोच खेल
परवीर सिंह एथलेटिक्स
छोटे लाल यादव मुक्केबाजी
नेहा नंदकुमार चव्हाण शूटिंग

प्रियंका गोस्वामी - फोटो : ANI
द्रोणाचार्य अवॉर्ड लाइफटाइम के लिए कौन चुने गए?
द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम) 2025 के लिए धर्मेंद्र सिंह यादव (बॉक्सिंग) और वीरेंद्र कुमार (कुश्ती) का नाम निश्चित किया गया है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025, आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे को दिया जाएगा। यह सम्मान उन कॉर्पोरेट एंटिटी (सार्वजनिक, निजी) और गैर-सरकारी संस्थान (एनजीओ) को दिया जाता है, जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और विकास के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई हो। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रत्येक वर्ष खेलों में बतौर खिलाड़ी और प्रशिक्षक बेहतर प्रदर्शन करने वालों को दिया जाता है। 

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025 (लाइफटाइम)
कोच खेल
धर्मेंद्र सिंह यादव मुक्केबाजी
वीरेंद्र कुमार कुश्ती

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025
संस्था स्थान
आर्मी पैरालंपिक नोड पुणे

अर्जुन अवॉर्ड - फोटो : Twitter
अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार के बारे में जानें

अर्जुन पुरस्कार
 
  • भारत में सबसे पुराना राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार है। वर्ष 1961 में इसकी शुरुआत हुई थी। खेल में अपनी उत्कृष्टता के लिए खेल हस्तियों को समर्पित यह पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह पुरस्कार लगातार चार वर्ष तक बेहतरीन प्रदर्शन, लीडरशिप क्वालिटी, खेल भावना और अनुशासन के लिए दिया जाता है।
  • पुरस्कार के रूप में पहले पांच लाख रुपये की राशि दी जाती थी, जो 2020 से 15 लाख रूपये कर दी गई। इसके अलावा अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। साल 1961 में इस पुरस्कार को कुल छह खिलाड़ियों को दिया गया था। जिसमें सलीम दुर्रानी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेटर थे।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य पुरस्कार - फोटो : Twitter
द्रोणाचार्य पुरस्कार
 
  • वर्ष 1985 में शुरू हुआ द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों को दिया जाता है, जिनके द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में देश का मान बढ़ाते हैं और मेडल जीतकर लाते हैं। इस पुरस्कार से खिलाड़ियों के कोच को सम्मानित किया जाता है। द्रोणाचार्य पुरस्कार के तहत गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक दिया जाता है। 
  • नए घोषणा के तहत द्रोणाचार्य विजेताओं (लाइफटाइम) की इनामी राशि पांच से 15 लाख रूपये कर दी गई तो वहीं नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रूपए दिए गए जो पहले पांच लाख रूपये होते थे। द्रोणाचार्य पुरस्कार केवल उन्हीं कोचों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने लगातार तीन वर्षों तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर शानदार काम किया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें