फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल में राष्ट्रीय चैंपियन, पिछले चार सत्र में तीसरी जीत

Sat, 04 Dec 2021 10:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाकर ने क्वालीफाइंग में 576 के स्कोर से पांचवें स्थान के साथ फाइनल में क्वालिफाई किया था। जूनियर वर्ग के फाइनल में ईशा ने 240.7 अंक के साथ खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
मनु भाकर के नाम दूसरा स्वर्ण पदक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की मनु भाकर ने शनिवार को यहां चल रही 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी बार 241.6 का स्कोर करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल चैंपियन का ताज अपने नाम किया।
विज्ञापन


भाकर की टूर्नामेंट के पिछले चार सत्र में यह तीसरी जीत है। वह इस दौरान इसके 62वें सत्र में ईशा सिंह से हारी थी। ईशा ने कांस्य पदक जीता जबकि तमिलनाडु की श्री निवेथा ने रजत पदक जीता। ईशा ने जूनियर और युवा वर्ग में स्वर्ण हासिल किया लेकिन सीनियर वर्ग के मुकाबले में वह पिछड़ गईं। 

भाकर ने क्वालीफाइंग में 576 के स्कोर से पांचवें स्थान के साथ फाइनल में क्वालिफाई किया था। जूनियर वर्ग के फाइनल में ईशा ने 240.7 अंक के साथ खिताब अपने नाम किया। वह उत्तर प्रदेश की देवांशी शर्मा से 2.8 अंक आगे रहीं। हरियाणा की तेजस्विनी ने इसका कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें