फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई में सलमान और अमिताभ से थोड़ा ही पीछे हैं धोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के वनडे कप्तान अब आम नहीं रहे। गरीब परिवार में जन्में महेंद्र सिंह धोनी आज कमाई में कई बॉलीवुड स्टार्स से आगे निकल गए है। धोनी पहली बार फोर्ब्स की दुनिया की सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल किए गए है।
विज्ञापन


वह बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, एक्‍शन हीरो अक्षय कुमार और दबंग अभिनेता सलमान खान के साथ-साथ दुनिया के टाप 100 की सूची में आ चुके है।

धोनी दुनिया के 100 सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले सेलीब्रेटियों में शामिल हुए है। कमाई में धोनी अब अमिताभ बच्चन और सलमान खान से बस कुछ ही दूर है।
विज्ञापन

धोनी की डिमांड सुनकर चौंक जाएंगे आप

टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सालाना 31 मिलियन डॉलर ( करीब 1 अरब 98 करोड़ रुपए) है। वह फोर्ब्स की सूची में 82 वें नंबर पर है।

उनसे पहले अमिताभ बच्चन और सलमान खान 33.5 मिलियन डॉलर (करीब 2 अरब 14 करोड़ रुपए) 71वें नंबर पर है। जबकि अक्षय कुमार 32.5 मिलियन डॉलर (करीब 2 अरब 7 करोड़ रुपए) के साथ 76वें नंबर पर है।

फोर्ब्स की सूची में पहले नंबर पर फ्लॉयड मेवेदर 300 मिलियन डॉलर (करीब 20 अरब रुपए) के साथ पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर फिलिपिंस के बॉक्सर मेनी पेकियाओ 160 मिलियन डॉलर (करीब 11 अरब रुपए) के साथ दूसरे नंबर पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें