फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..और मां ने लाडले के धनुष के लिए सौंप दी सारी जमा पूंजी

विज्ञापन
विज्ञापन
यह कोई छोटा मुकाबला नहीं था। सामने तीरंदाजी का शहंशाह दक्षिण कोरिया था, वह भी अपने घर में। ऊपर से उम्र में सबसे बड़े सेना के संदीप कुमार की अंगुली अकड़ गई। इसी से उन्हें निशाना लगाना था, लेकिन दिल्ली के अभिषेक वर्मा और जयपुर के रजत चौहान आपस में हंसते रहे, बोलते रहे और संदीप का मनोबल बढ़ाते रहे। तभी तो जींद (हरियाणा) के संदीप कुमार ने अकड़ी अंगुली के बावजूद अंतिम निशाना 10 पर मारा और हैरान करने वाला नतीजा सामने ला दिया। गेइयांग आर्चरी फील्ड पर भारत ने कोरिया को 227-225 से हराकर कंपाउंड टीम इवेंट का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें