अभी तक आपने पूनम पांडे को क्रिकेट मैच के बाद न्यूड होते देखा था अब अभिनेत्री सोफिया हयात भी उनकी राह पर चल निकली हैं।
गुरुवार की रात कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए वनडे सीरीज के चौथे मैच में रोहित शर्मा ने धमाकेदार पारी खेलकर इतिहास ही रच दिया। उन्होंने वनडे में 264 रनों की पारी खेली जो 50-50 ओवर के मुकाबले की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई है। साथ ही वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 2 बार दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया है।
पारी की शुरुआत करने आए रोहित ने धीमी बल्लेबाजी से अपनी पारी को आगे बढ़ाया लेकिन बाद में उनका बल्ला आग उगलने लगा और महज 173 गेंदों में 264 रनों की बेमिसाल पारी खेल डाली।
रोहित की पारी देख हुई उत्साहित
रोहित की दिलकश पारी देखकर उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड सोफिया हयात बेहद रोमांचित हो गई और कपड़े उतारकर पूरी तरह से न्यूड हो गईं और खुद की न्यूड फोटो खींचवाकर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए इसे रोहित को समर्पित किया। वह उस समय न्यूड हुईं जब रोहित ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।
अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड के दोहरा शतक लगाने के साथ ही हयात ने अपनी कुछ न्यूड तस्वीरें लोड कर दीं। तस्वीर में वह एक बिस्तर के साइड में खड़ी हैं और शरीर के ऊपरी हिस्से को दाएं हाथ से जबकि बाएं हाथ को अपनी जांघ पर रखे हुए दिख रही हैं।
आज से 2 साल पहले 2012 में रोहित शर्मा और सोफिया हयात के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चा खूब थी, लेकिन बाद में यह जोड़ी टूट गई और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। अब रोहित के दोहरे शतक के बाद न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद हयात फिर से चर्चा में हैं। हो सकता है कि इस तस्वीर के बाद दोनों फिर से दोस्त बन जाए।
फेसबुक पर आलोचना करने वालों को कहा 'बेवकूफ'
हालांकि सोफिया हयात ने जिस अंदाज में तस्वीरें खींचवाई हैं, उसे हॉलीवुड अभिनेत्री किम कार्दाशियां के स्टाइल का देशी वर्जन कहा जा सकता है। किम ने कुछ दिन पहले ही बिल्कुल इसी अंदाज में तस्वीरें खींचवाई थीं।
हयात एक ब्रिटिश अभिनेत्री, मॉडल और गायिका हैं जिसेन ब्रिटिश और भारतीय फिल्मों में काम किया है।
अभिनेत्री हयात ने फोटो अपलोड करने के बाद फेसबुक पर आए कुछ लोगों के कमेंट पर अपना जवाब भी दिया है। उन्होंने ट्विट किया, "कुछ संकुचित विचारधारा के बेवकूफ लोग फेसबुक पर मेरी तस्वीर को रिपोर्ट कर रहे हैं। जबकि फेसबुक इसे एक कला मानता है और इसमें कुछ भी अश्लीलता नहीं देखता। धन्यवाद फेसबुक!"